प्रदर्शन के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

मामला विकास खण्ड बभनी के मुनगाडीह का

एक वर्ष से खराब है ट्रांसफार्मर

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के मुनगाडीह गांव में एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है इसके बाद भी बिल नियमित वसूल रहा है और ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है ग्रामीण उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारने को विवश हैं।

मुनगाडीह ग्राम पंचायत के खरवारी टोला में उपभोक्ता एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत व्यवस्था से बेपटरी है लोगों को अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन फरवरी को विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया था। ग्रामीण शुक्र ,फूलमती ,ननकू राम , राजकुमारी, बासमती, श्रवन कुमार ,राम प्रकाश, मंगरु,ने प्रदर्शन किया था और चेतावनी दी थी जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आन्दोलन करेंगे लेकिन विभाग ग्रामीणों के सब्र का इन्तजार करने में जुटा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है वहीं जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?