संत रविदास जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, गुरु के विचारों को अपनाने का संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महान संत एवं दर्शनशास्त्री गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि गुरु रविदास जी एक ऐसे संत थे, जिन्होंने अपने कर्तव्य पर भरोसा किया और समाज को समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी हमें सिखाता है कि सच्ची पवित्रता मन और कर्मों की शुद्धता में होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा संतों का सम्मान करते आए हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल प्रधान, संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, त्रिपुरारी गौड़, सुनील गौड़, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा, रमेश सिंह यादव, सुरेश यादव, विष्णु कुशवाहा, सत्यम पांडे, अशोक यादव, सुभाष यादव, जितेंद्र कुमार, राजनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया“।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?