मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरो का प्रशिक्षण सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने को लेकर हुआ प्रशिक्षण

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  विधानसभा 403 दुद्धी (अ.ज.जा.) में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की की कवायद में ब्लाक सभागार बभनी में खण्ड विकास अधिकारी ने बुथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली।

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेण्डर रेशियो, ईपी रेशियो और ऐज कोहार्ट में सुधार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिला मतदाताओं और 18-19 वर्ष के नए युवा मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाया जाएगा।

इसी के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों को निर्वाचक नामावली से संबंधित विषयों पर विधानसभा स्तर पर पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खण्ड विकास अधिकारी रुपेश मण्डल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ को फार्म-6 भरने की प्रक्रिया, नए मतदाताओं को जोड़ने और लिंगानुपात सुधारने के निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि आगामी पुनरीक्षण में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?