राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ सोनभद्र में कांग्रेस का हल्ला-बोल, मुकदमा वापस लेने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज FIR के खिलाफ सोमवार को सोनभद्र में कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया गया और जब राहुल गांधी ने इसके विरोध में आवाज उठाई तो उन पर FIR दर्ज कर दी गई।

भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब – रामराज सिंह गोंड

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा, “भाजपा सरकार का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की सभा के बाद भाजपाइयों द्वारा ‘शुद्धिकरण’ करना संविधान और दलित समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। जब राहुल गांधी ने इस पर जवाब मांगा तो डरी हुई सरकार ने उन पर झूठी FIR दर्ज करा दी। यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश – फरीद अहमद

शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा, “राहुल गांधी देश की आवाज हैं। भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। यह FIR राजनीति से प्रेरित है, इसे तत्काल वापस लिया जाए।” प्रदर्शन में निवर्तमान प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल पाठक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला सचिव शीतला पटेल, शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, शहर महासचिव लालबहादुर वर्मा, इंजीनियर सुधाकर भारती, शहर सचिव दिनेश मिश्रा, शहर मंडल अध्यक्ष नंदकुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष शंकर भारती, अनिल सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?