सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय में आयोजित छात्र जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, रॉबर्ट्सगंज ने बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न टोल-फ्री और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 112 आपातकालीन पुलिस सहायता, 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, 182 रेलवे हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस, 108 आपातकालीन एंबुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।
उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में संपर्क करने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी के साथ अनामिका, प्रीति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






