अधौरा नवाटोला-रम्पाकुरर सम्पर्क मार्ग की पुलिया बारिश में बही, आवागमन बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी, तालाब, कुएं उफान पर,अधौरा से रम्पाकुरर बाजार जाने वाले मार्ग की पुलिया बह गई।

क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी, तालाब और कुएं सब उफान पर हैं क्षेत्र के अधौरा से रम्पाकुरर बाजार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया तेज बारिश और पानी के बहाव में बह गई। पुलिया के बह जाने से दोनों गांवों का संपर्क टूट गया है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर बाजार जाना पड़ रहा है।

वहीं क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें डूब गई हैं। कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?