दुद्धी में पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“बीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, OSR से आत्मनिर्भर बनेंगी पंचायतें”

दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक सभागार दुद्धी में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी दुद्धी जितेन्द्र नाथ दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सहायकों और सचिवों को OSR यानी “स्वयं के स्रोत से राजस्व” (Own Source Revenue) बढ़ाने तथा पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए गए।
मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद एवं प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि पंचायतें अपने स्थानीय संसाधनों – जैसे हाट बाजार, मेला, तालाब, दुकानें, जलकर, संपत्ति कर, आदि का बेहतर उपयोग कर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। साथ ही बताया कि OSR के आधार पर ही पंचायतों को मिलने वाले वित्तीय अनुदान में भी बढ़ोतरी होती है।
प्रशिक्षण में पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया और राजस्व बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
इस दौरान एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार दुबे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनीश सिंह, सुधीर सिंह, पंचायत सहायक चंदन कुमार, राजीव, आशीष, सुरेंद्र, शिवानी, शशि शर्मा, मानसी, शारिका, अंजू, रागिनी, विमला, चंचला सहित बड़ी संख्या में सचिव व सहायक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?