“जीवन ज्योति प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग”
सोनभद्र। शुक्रवार को ग्राम पंचायत डेहरी कलां, विकास खंड राबर्ट्सगंज की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जीवन ज्योति प्रेरणा महिला ग्राम संगठन, डेहरी कलां के लेटर पैड पर दिया गया है।वही
ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत डेहरी कलां के मौजा डेहरी में गांव के दबंग लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम से बावली पट्टा करा लिया गया है।
संगठन का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा पात्र लोगों को बावली देने का प्रस्ताव हुआ था, लेकिन विपक्षी दबँग व्यक्ति व उसके सहयोगियों ने दबंगई से अपने और अपने परिवार के नाम से पट्टा करा लिया। इसमें एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जिसका गांव में पहले से पक्का मकान है। वही पहले भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत करने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ज्ञापन पर मीना देवी, राजकुमार, मंगल कुमार, संतोष कुमार, हौला देवी, जगदीश, रेखा, लालजी, सुंदरीप, सावित्री देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।






