REC सोनभद्र के 120 छात्रों ने किया HCL Tech IT पार्क लखनऊ का औद्योगिक भ्रमण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“AI के प्रैक्टिकल एप्लीकेशन पर लिया प्रशिक्षण, कॉर्पोरेट कल्चर से हुए रूबरू”

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के लगभग 120 विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित आईटी सिटी के HCL Tech कैंपस का सफल औद्योगिक भ्रमण किया।
यह शैक्षणिक दौरा संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. प्रशान्त पाण्डेय के समन्वय और संस्थान के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा की उपस्थिति एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
भ्रमण के दौरान छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों (AI Applications) पर विशेष इंफॉर्मेटिव सेशन का आयोजन किया गया, जिसे HCL के यश शर्मा एवं जतिन द्वारा संचालित किया गया। इस सत्र में छात्रों ने आईटी इंडस्ट्री में AI के बढ़ते उपयोग, लाइव प्रोजेक्ट्स और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विभागीय टीम का रहा सराहनीय योगदान
इस विजिट को सफल बनाने में CSE विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद तिवारी के नेतृत्व में डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, रोहित शुक्ला, इंद्रजीत, आदर्श एवं नीरज का निरंतर प्रयास और उत्कृष्ट प्रबंधन रहा। छात्र कॉर्पोरेट वर्क कल्चर और लाइव आईटी प्रोजेक्ट्स से रूबरू हो सके
निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है, जो उनके करियर एवं प्लेसमेंट में सहायक सिद्ध होगा।
अंत में विद्यार्थियों ने T&P सेल, CSE विभाग और HCL Tech प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
आसय की जानकारी रोहित शुक्ला, मीडिया सेल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र ने दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?