“ऑपरेशन शुद्धि” में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता, 86 किलो गांजा के साथ 3  गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोढ़ी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर पुलिस की सयुक्त टीम ने की कार्रवाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना राबर्ट्सगंज पुलिस और SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 86 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹43 लाख), तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की किया कार (₹12 लाख) , 3 एंड्रॉइड मोबाइल और ₹680 नगद बरामद किया है। कुल बरामदगी ₹55 लाख आंकी गई है।
गुरुवार की शाम थाना राबर्ट्सगंज की लोढ़ी, चुर्क चौकी और SOG टीम लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले ईको प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की बिना नंबर की किया कार से उड़ीसा से गांजा लेकर तीन लोग वाराणसी जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर शाम 7:28 बजे कार को रोककर तीनों को दबोच लिया।
कार की डिग्गी और सीट के पास से खाकी टेप से लिपटे 35 बंडल मिले। वजन करने पर कुल 86 किलो गांजा निकला, जिसे 4 बोरियों (22, 22, 21, 21 किलो) में सील किया गया।
पूछताछ में उगला राज
पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे फुलवानी, उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। पूरा नेटवर्क भोजपुर (आरा) बिहार के एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है, जो पैसे और गाड़ी देता है तथा रास्ते की लोकेशन बताता है।
गांजा खरीदने के लिए ऑनलाइन पैसा भेजा जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त मे राजकुमार पासवान (35 वर्ष) पुत्र स्व. पंचानंद पासवान, निवासी रामशहर, थाना बड़हरा, भोजपुर (आरा) बिहार, विकास कुमार राय (24 वर्ष) पुत्र सत्येन्द्र राय, निवासी सुरंगापुर, थाना संदेश, भोजपुर बिहार।
,विनोद साव (35 वर्ष) पुत्र मन्नू साव, निवासी मटुकपुर, थाना बड़हरा, भोजपुर बिहार।
थाना राबर्ट्सगंज में *मु.अ.सं. NDPS एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम – प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, SOG प्रभारी नागेश सिंह, उ.नि. उमाशंकर यादव, उ.नि. धर्मनारायण भार्गव सहित हे.का. राम सिंह, दिनेश कुमार, अमरजीत यादव, मशी अहमद, मनीष सिंह, अजीत कुमार, सत्यम पांडेय, रितेश सिंह पटेल, अजीत यादव शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?