व्यापारी संवाद: जीएसटी, ई-वे बिल पर दी जानकारी, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ज्वॉइंट कमिश्नर डीके दुबे ने बताया – व्यापार को सुगम बनाने को विभाग निरंतर प्रयासरत

सोनभद्र। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम सोमवार को उरमौरा स्थित होटल वैभव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर मंडल के ज्वॉइंट कमिश्नर डीके दुबे ने किया। इसका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, कर संबंधी जागरूकता बढ़ाना और विभाग-व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करना था।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी के प्रावधान, ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-वे बिल, कर अनुपालन और शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। व्यापारियों ने अपनी व्यावहारिक कठिनाइयां और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को पारदर्शी बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कार्यालय में व्यापारियों के बैठने व पेयजल की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया और तत्काल व्यवस्था की मांग की। उन्होंने हाईकोर्ट गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश माल जाते समय बीच के प्रदेश में सचल दल द्वारा वाहन न रोका जाए और न माल सीज किया जाए। साथ ही ट्रांसपोर्ट की गाड़ी रोककर चाबी-मोबाइल लेने पर रोक लगाने की मांग की। श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना के बाद व्यापारी कमजोर हुआ है और ऑनलाइन व्यापार व जटिल कानूनी प्रक्रिया से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों ने इस संवाद की सराहना की और कर प्रणाली को सरल-व्यापार अनुकूल बनाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर रितेश मिश्रा, बीके बंसल, असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर गौतम, अजय यादव, राज्य कर अधिकारी उपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, लेखाकार जुनैद, अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, एसपी सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह, सियाराम सिंह, पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, भगत सिंह, उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?