रॉबर्ट्सगंज: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस ने – ट्रक कब्जे में, घायलों को  मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि वंदना त्रिपाठी 30 वर्ष, पत्नी अवधेश त्रिपाठी और उनकी 9 वर्षीय पुत्री समीक्षा निवासी कटरा, कोतवाली मिर्जापुर, वर्तमान में पुसौली में रहती हैं। दोनों शाम को स्कूटी से पुसौली से रॉबर्ट्सगंज कस्बे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी की नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घटना के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?