उद्योग बन्धुओ के लंबित समस्याओं का समय पर करे निस्तारण:एडीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने की समीक्षा बैठक उद्योग बन्धुओं द्वारा प्राप्त सुझावों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में आज जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की बैठक किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने कहा कि जिले में उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये व व्यापारियों/उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाये और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाये, अधिकाधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी अपने उद्योग को संचालित कर विकास की ओर अग्रसर हो।

बैठक में उन्होंने निवेश मित्र सिन्गल विंडो, श्रम विभाग से सम्बन्धित प्रकरण, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित प्रकरण, प्रदूषण नियंत्रण सम्बन्धी प्रकरण, विद्युत सुरक्षा, खाद सुरक्षा एवं दवा प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग आधार मेमोरेण्डम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद आदि की समीक्षा की और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें।

उन्होंने कहा कि उद्योग बन्धुओं द्वारा बतायी गयी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित किया जाये और उद्योग बन्धुओं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी शेयर किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता के सम्बन्ध में वाल राईटिंग भी बैंकों में करायी जाये।

बैठक में उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन श्री राजधारी प्रसाद गौतम, उद्यमी मित्र श्री नीतिन प्रकाश, अध्यक्ष व्यापार मण्डल श्री राजेश गुप्ता, उद्योग बन्धुगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?