साढ़े 6 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

तस्कर ने पुलिस पर चलाई गोली,एक सिपाही घायल और तस्कर के पैर में लगी गोली

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस का मादक पदार्थ और तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6.5 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और तस्करो के बीच हुई मुठभेड़ मे मुख्य तस्कर कटरा नन्हे कसेरा घायल हो गया,जिसका उपचार मण्डलीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मुठभेड़ में घायल नन्हे कसेरा पर 6 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस, राजगढ़ थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त ने कटरा कोतवाली के तुलसी चौक पर अंजाम दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि कटरा कोतवाली , थाना राजगढ़,एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब ₹ 6.50 करोड़ की हेरोइन बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें मुख्य अभियुक्त नन्हें कसेरा पुत्र स्व0 मुन्ना कसेरा निवासी तुलसी चौक थाना कोतवाली कटरा, जिस पर कुल 06 मुकदमें दर्ज है ।

अभियुक्त नन्हे कसेरा द्वारा गिरफ्तारी के उपरान्त पुलिस टीम को अतिरिक्त मादक पदार्थों की बरामदगी के विषय में बताया गया जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को साथ में लेकर उसके बताये गये स्थान पर पहुंचा गया । जहां मादक पदार्थों की बरामदगी की सूचना गलत पायी गयी और पहले से ही अभियुक्त द्वारा वहां पर असलहा छुपा कर रखा गया था । तस्कर द्वारा अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया । इस दौरान एक आरक्षी घायल हो गया तथा पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त नन्हें कसेरा के पैर में गोली लगी है । पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?