आजीवन गरीबो , मजदूरो व किसानो की लड़ाई लड़ते रहे डॉ लोहिया:रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डॉ0 राम मनोहर लोहिया की जयन्ती पर आयोजित हुई संगोष्ठी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी जयंती मनाई गई, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया ऐसे समाजवादी चिंतक थे जो हमेशा गरीबों नौजवानों मजदूर किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे, उन्होंने कहा करते थे कि हिंदुस्तान और दुनिया में बुराई तब तक दूर नहीं होगी जब तक बूरे को पूरा मानने वाले लोग पैदा नहीं हो जाते जिंदा कौमें 5 साल तक इंतजार नहीं करती ।


आज उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए सदन तक आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।

वही सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया एक ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने हर समाज की लड़ाई लड़ने का काम किया और उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सदन में हर तपके के लोगों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं ।

इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान , अवध नारायण यादव, विष्णु कुशवाहा, बृजेश सिंह, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, सनी पटेल, कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय, कुमारी निधि पाण्डेय, त्रिपुरारी गोंड, जितेंद्र उमर, दयाराम मौर्य, अफरोज खान, तौफीक अली, दिनेश कुमार पाल, राजकुमार , अजय कुमार निषाद, कामरान खान , मन्नू पाण्डेय,  दीपक केसरी, राजेश विश्वकर्मा, रमेश बागी, सत्यम पाण्डेय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?