लग्जरी कार से 95 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उड़ीसा से गांजा लेकर सोनभद्र के रास्ते मथुरा जा रहे थे तस्कर


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सीमा चार राज्यो से लगने की वजह से मादक पदार्थो की तस्करी का मुख्य मार्ग बन गया है,जिसको लेकर आये दिन जनपद पुलिस मादक पदार्थो की बड़ी खेप पकड़ती रहती है। आज जनपद में पिपरी थाना पुलिस व एसओजी टीम ने उड़ीसा से इनोवा कार द्वारा मथुरा गांजा ले जाते समय तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनोवा कार से 95 किलो गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपये बताया है। 
          
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में एसओजी टीम व थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा से रनटोला जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक इनोवा क्रिस्टा वाहन संख्या UP85 BF8181 से (संभलपुर) उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड़ करके मथुरा ले जा रहे कुल 95 किग्रा अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपया के साथ तीन अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में धारा-8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग सौरभ सिंह पुत्र अज्ञात निवासी लक्ष्मीनगर मथुरा, दिनेश उर्फ सीओ पुत्र अज्ञात निवासी गौरई थाना गोरई जनपद अलीगढ़ व देवेन्द्र उर्फ देव चौधरी पुत्र भूरी सिंह निवासी रामपुर बकटरा थाना एगलास जनपद अलीगढ़ के कहने पर पैसे के लालच में आकर उड़ीसा संभलपुर से गांजा लेने गये थे। उड़ीसा संभलपुर में हम लोग स्वदीन नाम के व्यक्ति से मिले थे तथा संभलपुर में ही एक होटल में रुके थे। खर्चे के लए जो भी पैसों की जरूरत पड़ती थी तो हमलोग स्वदीन से ले लेते थे। स्वादीन को गांजा व अन्य खर्चों के लिए QR code से सौरभ सिंह एवं देवेन्द्र के द्वारा पैसा भेजा गया था। दिनांक 18.04.2025 को सुबह 08.30 बजे स्वादीन हम लोगों से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मांगकर ले गया तथा शाम को लगभग 07.00 बजे गाड़ी में गांजा भरकर दे दिया था। हम लोग कुछ समय बाद संभलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर मथुरा के लिए निकल लिये थे।

गिरफ्तार तस्कर:-  गौरव कुमार पुत्र स्व0 कप्तान सिंह 26 वर्ष निवासी अजय बिहार रौची बाँगर थाना रिफाइनरी, सोनू माथुर पुत्र श्याम सिंह 27 वर्ष निवासी अजय बिहार रौची बाँगर थाना रिफाइनरी व दिनेश उर्फ देव चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह 21 वर्ष निवासी बुर्ज दाता राम इन्दावली बलदेव मथुरा थाना बलदेव सभी जनपद मथुरा के निवासी है।

इन गांजा तस्करो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पिपरी नागेश कुमार सिंह,  SOG/सर्विलांस सेल प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी प्रभारी रेणुकूट राजेश जी चौबे, राजेश कुमार पासवान , नीरज सिंह, महेश कुमार सरोज, धनंजय चौधरी, सौरभ कुमार राय सर्विलांस, अजीत यादव, अजीत कुमार एसओजी ,मनीष कुमार तिवारी,रवि कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?