दो जंगली जानवर के हमले से तीन लोग घायल,ग्रामीणों में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

ग्रामीणों ने एक जानवर को उतार दिया मौत के घाट

कौशाम्बी। जिले में मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नेवारी और खोजवा पुर गांव में तीन लोगों पर जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो जंगली जानवरो ने गांव में घुसकर ग्रामीण पर हमला किया है। सेल्फ डिफेंस में ग्रामीणों ने मिलकर एक जंगली जानवर को मार गिराया। जिसको लेकर गांव में दहशत फैली हुई है।

ग्रामीण इसे कोई पागल सियार तो कोई भेड़िया बता रहे है। वन विभाग के अधिकारी ही बता पाएंगे कि यह हमला करने वाला खूंखार जानवर कौन से है। फिलहाल इस जंगली जानवर के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के हमले से एक मासूम बच्चे सहित 2 लोग घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराया है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?