मारपीट के वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(यूपी)। जनपद में सोशल मीडिया पर एक युवक को मारने पीटने का वायरल वीडियो होने के मामले में आज अनपरा थाना पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि सत्येन्द्र भारती पुत्र स्व0 रामप्रताप निवासी औड़ी टोला कुडिया मोहल्ला थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि 10 अक्टूबर को समय रात्रि करीब 11 बजे अपने साथ काम करने वाले कुछ लोगों के साथ काशी मोड़ पर होटल में खाना खाने गये थे कि पुराने रंजिश को लेकर सत्यम श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव निवासी वार्ड नं0-18 नगर पंचायत अनपरा , काशी यादव पुत्र गोविन्द यादव, अजय यादव पुत्र निस्पत यादव निवासीगण औड़ी टोला कुबरी थाना अनपरा, अनिल भारद्वाज पुत्र अज्ञात निवासी वेंकट मोड़ अनपरा गांव, साकिब अंसारी पुत्र अज्ञात और प्रिंस हुसैन पुत्र अज्ञात निवासीगण WI कालोनी थाना अनपरा सभी लोग उसको जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करके गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डा व लात मुक्का से मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। जिससे आवेदक को काफी चोटे आयी हैं।

उक्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va एससी/एसटी एक्ट बनाम उपरोक्त समस्त आरोपीगण के पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अनपरा पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा सत्यम श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव निवासी वार्ड नं 18 नगर पंचायत अनपरा उम्र करीब 26 वर्ष, साकिब अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी डिबुलगंज, दुर्गामन्दिर के पास उम्र करीब 24 वर्ष, प्रिन्स हसन पुत्र सजर हयात निवासी डिबूलगंज दुर्गा मंदिर के पास उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लेकर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में न्यायालय भेज दिया गया ।

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उदय भान राव, हे0का0 योगेन्द्र सिंह यादव और का0 अजय कुमार वर्मा शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?