चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखो का गहना किया चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डाला में चोरों का आतंक, आखिर चोरों को किसका मिल रहा संरक्षण..?

पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी निवासी मनोज चौबे पुत्र जगदीश चौबे के घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि घर के आलमारी में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात को चोर चोरी कर के फरार हो गए।
घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर परिवार के लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी की घटना के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

गायब हुआ समान में एक सेट हार,चार पीस कंगन, चैन, मागंटीका करधनी, पैजनिया, बिछिया, पायल,चांदी का थाली, पान, सोपाडी, नारियल शामिल है।


इन दिनों डाला क्षेत्र में चोरी छीनैती की लगातार घटना से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए जा रहे हैं सवाल ,आखिर चोरों को किसका संरक्षण मिल रहा है।

डाला क्षेत्र पूर्व में हुए बाइक चोरी व मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले की चेन की छीनैति की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। वही पहले से जमे कथित कारखास व सहयोगी कर्मी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?