सोन नदी में नहाने गया युवक संदिग्ध हालात में डूबा, खोजबीन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविंद दुबे

O – चोपन थाना क्षेत्र की घटना, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

चोपन (सोनभद्र) । शनिवार की दोपहर एक युवक के सोन नदी में डूबने से चोपन थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोपन गांव निवासी विकी श्रीवास्तव (32 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, जहां वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूब गया और लापता हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दोपहर करीब 1:30 बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था। नहाने के दौरान अचानक वह गहराई में चला गया और फिर बाहर नहीं आया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे नदी किनारे भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर थाना प्रभारी चोपन तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि घटना की हर पहलु से जांच की जा रही है। वहीं, कुछ ग्रामीणों द्वारा इस घटना को संदिग्ध मानते हुए सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

क्या यह सिर्फ हादसा था या किसी साजिश की परतें छिपी हैं?
पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?