गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश: एमडी शंभु कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – छपका पावर हाउस और हाइडिल मैदान सब स्टेशन का किया निरीक्षण


O – ब्रेकडाउन और सीड डाउन की ली विस्तृत जानकारी

सोनभद्र । गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभु कुमार ने एक दिवसीय जनपद दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छपका स्थित पावर हाउस और नगर क्षेत्र के हाइडिल मैदान सब स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एमडी शंभु कुमार ने ब्रेकडाउन और सीड डाउन से जुड़ी तकनीकी स्थिति, लोकेशन अपडेट, रजिस्टर संधारण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा वर्क ऐप पर समयानुसार डेटा अपलोड की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जानकारियाँ निर्धारित प्रारूप में और समयबद्ध तरीके से दर्ज की जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

एम डी शंभु कुमार ने कहा, “गर्मी के मौसम में विद्युत की मांग में तीव्र वृद्धि होती है, ऐसे में पावर ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा, लोड कैपेसिटी, बैकअप व्यवस्था तथा ग्राउंड स्टाफ की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।”

उन्होंने कार्यरत सभी गैंगों की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और प्रबंधन व्यवस्था की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि फील्ड स्टाफ की सुरक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जाए।

एमडी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बैंक कर्मचारियों (लाइनमैन, ऑपरेटर आदि) को और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करना होगा ताकि आमजन तक बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता के साथ शीघ्र ही उच्चस्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?