भैंस चराने निकले युवक का सोन नदी में  तीसरे दिन उतराया हुआ मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

परिजनों में मचा कोहराम,जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के मिटीहिनी अम्मा टोला के पास एक युवक का शव सोन नदी में उतराया हुआ मिला,जिसकी पहचान लोगो ने रमेश यादव के रूप में किया। इस सम्बंध में मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक युवक शुक्रवार दोपहर भैंस चराने के लिए घर से निकला था जिसका आज तीसरे दिन सुबह मिटीहिनी अम्मा टोला क्षेत्र में सोन नदी के किनारे शव पानी मे उतराया बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच किया जा रहा है कि युवक की मौत की परिस्थितियों में हुई। वही परिजनों से तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल , मचा कोहराम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश यादव पुत्र स्वर्गीय रक्षा यादव 40 वर्ष निवासी बाड़ी गांव जो हर दिन के भांति शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे भैंस चराने सोन नदी की तरफ गए थे जो घर वापस नहीं आये तो परिजन द्वारा खोजबीन का प्रयास किया जा रहा था और परिजन नदी में डूबने ने की भी आशंका व्यक्त कर रहे थे। 

आज मृतक रमेश का शव तीसरे दिन बारी से बहकर चोपन थाना क्षेत्र के मिटीहिनी अम्मा टोला क्षेत्र के सोन नदी के किनारे बालू पर पड़ा हुआ मिला,जिसको मछुआरों ने देखा और तत्काल सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया ।


वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई में जुट गई ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?