टेंट संचालक पर बाल मजदूरी कराने का आरोप, पीड़ित पिता ने किया आईजीआरएस पर शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीड़ित पिता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के आदिवासी क्षेत्रों में बाल संरक्षण टीम की सक्रियता नही होने की वजह से बाल मजदूरी का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामला बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया गांव के एक टेंट हाउस संचालक द्वारा नाबालिक बच्चो से बाल मजदूरी कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आईजीआरएस पोर्टल पर एक पीड़ित पिता ने टेंट हाउस संचालक पर अपने दो नाबालिक बच्चों को बहला-फुसला कर बाल मजदुरी कराए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत करते हुए पीड़ित ने कहा कि उसके नाबालिग बच्चो से काम कराने के बाद मजदूरी मांगने पर टेंट संचालक नेमार पीट और गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दिया।


जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी
दिनेश कुमार पनिका पुत्र स्व. रामनारायण पनिका ने बताया कि वह बाहर रहकर ट्रक चलाने का काम करता है। उसके दो नाबालिग बच्चे जिनकी उम्र 14 वर्ष और 11 वर्ष है। जिन्हें सुमंत सिंह गोड़ पुत्र रामअधार गोड, निवासी के द्वारा अपने टेंट कि दुकान पर बहला पुसला व रुपये पैसे का व खाने पीने का लालच दे कर का्र्य करवाया गया। जिसके बाद बच्चों द्वारा अपना मजदूरी का पैसा मांगा गया तो टेंट संचालक ने बच्चो को डाट कर भगा दिया गया और बच्चों पर झूठा आरोप लगाया।

इस बात कि जानकारी बच्चो ने घर पहुचने पर दी तो वह टेंट संचालक द्वारा बच्चों से बाल मजदुरी कराया गया है। यह पूछने पर  टेंट हाउस संचालाक द्वारा उसे गाली गलौच व मारने पीटने लगा और कहा कि भागो यहा से नही तो जान से मार देंगे । पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि टेंट हाउस संचालक द्वारा कई नाबालिग बच्चों से भी बाल मजदूरी कराया जाता है ।


नाबालिक बच्चों के पिता के द्वारा टेंट संचालक पर कार्रवाई के लिए 08 जून को बीजपुर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दिया गया और गुरुवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर भी शिकायत करते हुए न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया हैम मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है, जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?