मुनीम से हुई लूट का खुलासा, प्रधान पुत्र ने दोस्तो संग की लूट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत प्रताप

प्रतापगढ़।जनपद पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखो की लूट का खुलासा कर दिया हैं,दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया था, इस मामले में पुलिस ने लूट के लाखों रूपये के साथ प्रधान पुत्र समेत अमन सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है,बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एस पी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है, कल आसपुर देवसरा थाना इलाके के रामगंज बाजार में किराना के थोक व्यापारी के मुनीम सुभाष चंद्र तिवारी से बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर भाग निकले थे, उस बैग में चार लाख पंद्रह हजार रूपये रखकर बैंक में जमा करने जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए, दिनदहाड़े हुई इस लूट से हड़कंप मच गया।

मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और मामले का जल्द खुलासे का निर्देश दिया, 12 घंटे के अंदर रात में ही दबिश देकर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और लूट के रुपए भी बरामद किए गए,साथ ही बाइक और तमंचा भी बरामद कर लिया,पकड़े गए बदमाशों में इलाके के प्रधान के बेटा भी शामिल है, जिसने लूट की योजना बनाई थी,वही पुलिस ने प्रधान पुत्र अमन जायसवाल ,दीपक वर्मा,अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है,गिरफ्तार अमन के पिता राकेश जायसवाल मुनीपुर गांव के प्रधान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?