पत्रकारो के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया होगी बेहतर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नए आवेदनों के लिए जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल, जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से होंगे आवेदन

पूर्व आवेदक beneficiary.nha.gov.in पर ऑनलाइन जांच सकते हैं अपना स्टेटस

मऊ(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के मान्यता पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने पूर्व में आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन तकनीकी अथवा अन्य कारणों से उनका कार्ड अभी तक जारी नहीं हो सका है, वे नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाकर अपने आवेदन एवं कार्ड की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।


सूचना निदेशक ने बताया कि यदि पोर्टल पर किसी पत्रकार का नाम प्रदर्शित हो रहा है, लेकिन उसमें नाम, आयु अथवा वर्तनी संबंधी कोई त्रुटि है, तो संबंधित पत्रकार अपने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक संशोधन करा सकते हैं। ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है अथवा जिनका आवेदन किसी कारणवश लंबित है, उनके लिए शासन द्वारा शीघ्र ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा। पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से अपना आवेदन आसानी से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे।


जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने बताया कि सूचना विभाग इस पोर्टल को शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य कर रहा है। पोर्टल के संचालन शुरू होते ही इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र पत्रकार इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन की इस पहल से प्रदेश के हजारों पत्रकारों एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?