‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बृहद पौधरोपण, प्राचार्या ने किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विंध्य कन्या महाविद्यालय, रॉबर्ट्सगंज में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने एक पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इसके तहत आप अपनी माँ के सम्मान में या उनकी स्मृति में एक पौधा लगाते हैं और उसकी देखभाल करते हैं।
प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि यह अभियान मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इसका उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाकर एक स्थाई स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि हरे और समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम से एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे शुद्ध वायु प्राप्त हो सके क्योंकि वायु ही प्राण का आधार है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं के साथ महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. गीता, डॉ. मालती, विनीता, कैलाश नाथ, मनीष सिंह, प्रतीक कुमार सहित समस्त प्रवक्तागण और स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?