नवागत थाना प्रभारी ने प्रधानों संग की बैठक, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना परिसर म्योरपुर में नवागत थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने सोमवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान थाना प्रभारी ने प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में होने वाली गतिविधियों की सूचना समय-समय पर पुलिस को दें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं जैसे अवैध खनन, नशाखोरी, आपसी विवाद और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर थाना स्टाफ सहित प्रधान राजपति विश्वकर्मा, गणेश जायसवाल, सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, बुद्धिनारायण, सीताराम बच्चेलाल प्रजापति, रामनरेश जायसवाल, प्रेमचंद यादव, जगनारायण, इंगुरफूल सहित तमाम प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?