आरक्षण मुद्दे पर ब्लॉक प्रमुख ने की महत्वपूर्ण बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O आदिवासी समाज के लोगों ने उठाई मांग,ब्लॉक प्रमुख ने दिया आश्वासन

सागोबांध सोनभद्र। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने बभनी ब्लॉक सभागार में विधानसभा दुद्धी क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी समाज के लोगों के साथ बैठक कर आरक्षण के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने आरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं, उसके प्रभावी क्रियान्वयन और वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं में आरक्षण के समुचित लाभ सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और उन्हें उनका हक दिलाना प्राथमिकता है। इस मौके पर बबई सिंह मरकाम, सलबंदी मंत्री, मोहर लाल खरवार, जवाहर जोगी, रामजीत गोड, रामरती गोड, आरके गुड्डू भाई, राम नारायण गोड, देव साय उरेती, राम लखन गोड़, रमाशंकर गोड सहित अन्य कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे। बैठक में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और आगे भी इस तरह की बैठकें आयोजित करने पर सहमति जताई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?