बिजली विभाग की लापरवाही, ट्रांसफार्मर मे लगी आग, मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में डाला नगर पंचायत क्षेत्र के नई बस्ती में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक आज सुबह धू धू कर जलने लगा और ट्रांसफॉर्मर में लगी आग विकराल रूप धारण कर लिया और इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया । वही लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया और बिजली विभाग के अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया।

डाला नगर पंचायत के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारी पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।  स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली ट्रांसफार्मर का आयल बीते कुछ दिन से बाहर गिरता हुआ देख इसकी सूचना बीते दो-तीन दिन पहले संबंधित विभागीय अधिकारी को स्थानीय लोगों द्वारा दिया गया । सूचना मिलने के बाद भी संबंधित अधिकारी गंभीर नहीं हुए । ट्रांसफार्मर की देखरेख भी करने नहीं पहुंचे लोगों का आरोप है कि यदि संबंधित अधिकारी समय रहते यदि ट्रांसफार्मर की देखरेख किए होते तो ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना घटित नहीं होती ।

रविवार की सुबह नई बस्ती के रहवासी इलाके में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गया और आग विकराल रूप ले लिया जिससे ट्रांसफार्मर के पास स्थित मोहल्ले में अपरा तफरी का माहौल हो जाने से हड़कंप मच गया । आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री की दमकल वाहन मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी घटना टल गया । ट्रांसफार्मर जलने से नई बस्ती इलाके की बिजली गुल हो गई है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?