लोहदा कांड: फरार आरोपी ग्राम प्रधान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक कुमार

आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के हस्तक्षेप से गरमाई सियासत

विधायक पल्लवी पटेल और पूजा पाल ने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जिले में पिछले कई दिनों से चर्चित सैनी थाना क्षेत्र के लोहदा कांड और हाइवे प्रदर्शन मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश,कांग्रेस और भाजपा जनप्रतिनिधियों की पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद अब एसपी राजेश कुमार ने भी कड़ा रुख अपनाया है,एसपी ने सैनी कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया और कुंभ सेल में तैनात प्रभारी को थाना अध्यक्ष सैनी बनाया,वही पथरावा चौकी प्रभारी आलोक रॉय को सस्पेंड कर दिया है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा ग्राम सभा में एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान ने ब्राह्मण परिवार के एक लड़के को छेड़खानी के आरोप में पुलिस से मिली भगत कर जेल भिजवा दिया था,बेटे को बेगुनाह बताते हुए न्याय के लिए गुहार लगाते लगाते रामबाबू तिवारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया था। मौत के बाद मृतक का पोस्टमार्टम होने के उपरांत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। एसपी राजेश कुमार और अवधेश विश्वकर्मा के साथ कई थानों की पुलिस ने जाम हटवाने में धक्का मुक्की होने पर लाठी चार्ज कर ग्रामीणों को भगा दिया। इसके बाद जाम खुलने के उपरांत वाहनों का आवागमन चालू कर दिया गया।

इस मामले ने तब एक अलग राजनीतिक रूप ले लिए जब ब्राह्मण समाज एकजुट हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर पुलिस की आलोचना शुरू हो गई,यही नहीं इस मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का भी ट्वीट आ गया, उन्होंने प्रमुख सचिव को इसके लिए निर्देशित भी किया है,इसके बाद तो भाजपा,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी मोर्चा थाम लिया और प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए न्याय नहीं मिलने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दे डाली।

इस मामले में समाजवादी पार्टी की सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे तथा भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने घटना को अमानवीय और घृणित कार्य बताया है। उन्होंने कहा है कि मामले की एसआईटी से जांच कराई जाए। दोषी पुलिस कर्मचारियों और ग्राम प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

माममें में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ते देख एसपी राजेश कुमार ने मामले में कड़ा रुख अपनाने हुए सैनी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार करवरिया को लाइन हाजिर कर दिया और पथरावा चौकी प्रभारी आलोक रॉय को सस्पेंड कर दिया। वहीं पुलिस कार्यालय में तैनात कुंभ सेल प्रभारी संतोष शर्मा को सैनी कोतवाली की कमान सौंप दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?