बभनी वन क्षेत्र के घघरी के जंगल आग,तीन घंटे में पाया गया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । वन क्षेत्र के घघरी जंगल आग लग गई थी।जिसे वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया।

बभनी वन क्षेत्र के घघरी जंगल में लगी आग को वन विभाग ने रविवार को बुझाया। वन विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त जंगलो में आग लगी है। वन विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंची और तीन घंटे मशक्कत करने के बाद आग बुझाई,लेकिन तब तक जंगल मे उस जगह छोटे- छोटे पौधे नष्ट हो चुके थे। वन में लगी आग जब घघरी गांव की सीमा पर खेतों तक पहुंची तो ग्रामीणों ने वन विभाग को सुचित किया। ग्रामीण वन से लगे खेतों को बचाने में लग गये इसके बाद वन विभाग की टीम भी पहुंच गई, आग बुझाने में लगे गईं।

वन विभाग के वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने बताया कि सम्भवतः महुआ चुनने वालो के द्वारा जंगल मे आग लगाई गई होगी। इसकी जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि लगभग प्रतिदिन जंगल मे आग लगने के बारे में सूचना मिल रही है। एक दिन पहले भी सहगोड़ा जंगल मे भी इसी तरह आग लगी थी। जिसे वन विभाग टीम पहुंच कर आग बुझा दी गई थी। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग लगने की घटना के मद्देनजर फायर वाचरो को मुस्तैद कर दिया गया है। जो आग को बुझाने के साथ -साथ इसकी सूचना भी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?