राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, नगर में निकला भव्य पथ संचलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा नगर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और एकल गीत व अमृतवचन से हुआ। जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल व नगर संघ चालक सुरेश केसरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाता है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की जयंती भी होती है, जो भारतीय पंचांग के अनुसार वर्ष प्रतिपदा को आती है। उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा संघ के छह प्रमुख उत्सवों में प्रथम है और यह संगठन के मूल उद्देश्य को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब देश व संस्कृति पर आक्रमण हुआ, तब-तब महापुरुषों ने संगठन की स्थापना की। संघ ने भी परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर हिंदू समाज के संगठन का कार्य किया। उन्होंने यह भी बताया कि संघ का शताब्दी वर्ष आगामी वर्षों में आने वाला है, जिसमें विजयादशमी के दिन संघ अपने सात प्रमुख विषयों को लेकर समाज के बीच जाएगा।

भव्य पथ संचलन का आयोजन

वर्ष प्रतिपदा उत्सव के उपरांत स्वयंसेवकों ने नगर में भव्य पथ संचलन निकाला। संचलन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर स्वर्ण जयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडिल मैदान, महिला थाना होते हुए पुनः रामलीला मैदान में समाप्त हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनभद्र विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, विभाग बौद्धिक प्रमुख धनंजय पाठक, विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह जिला कार्यवाह राम लगन, नगर कार्यवाह महेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?