सोनभद्र पुलिस ने मजबूत की कानून व्यवस्था, साथ ही रिश्तों में भी घोला मिठास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 जोड़ों की काउंसलिंग, 05 जोड़े साथ रहने को हुए राजी

सोनभद्र। पुलिस न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि समाज में सौहार्द और रिश्तों को भी संजोने का काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज मे परामर्श का आयोजन किया गया।

महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज व उनकी टीम ने 07 दंपतियों की काउंसलिंग की, जिनके बीच घरेलू विवाद चल रहे थे। इस प्रयास से 05 जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। एक मामले में अगली तारीख निर्धारित की गई, जबकि एक अन्य मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

काउंसलिंग के दौरान पुलिस टीम ने दंपतियों को आपसी समझ और सहनशीलता का महत्व समझाया। जिन जोड़ों ने साथ रहने का निर्णय लिया, उन्हें पुलिस द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। सोनभद्र पुलिस का यह प्रयास न केवल समाज में शांति स्थापित कर रहा है, बल्कि बिखरते परिवारों को भी फिर से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?