आदिवासियो के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक पड़ा फूलन देवी ने:व्यास गोड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सपाइयों ने वीरांगना फूलन देवी की मनाई जयंती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते है मनायी गयी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव व  संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज एक ऐसी वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती है जो महिलाओं की रक्षा के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गोड़ ने कहा कि आज हम लोग एक महान महिला का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया। आज केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासियों एवं हर वर्ग की महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है ।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान ,अशोक पटेल , नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पाण्डेय, बाबूलाल यादव, अजीत मौर्य, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, फारूक अली जिलानी , वीरेंद्र यादव , डॉक्टर रतन सिंह पटेल , जगत पटेल, बाबू हाशमी, बचोले प्रसाद पटेल, गुड्डू निषाद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?