लोकसभा के 12 प्रत्याशियों का भाग्य कल होगा ईवीएम में कैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किसके खेलेंगे चेहरे किसके होंगे मायूस तय करेंगे मतदाता

सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

रावर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 07 बजे से सांय 04 बजे तक ही होगा मतदान

घोरावल और ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक होगा मतदान

सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न के लिए आज जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन व विधान सभा उप निर्वाचन की प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सभी अधिकारियों का परम दायित्व है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जाये, सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने मोबाइल में एमपीएस ऐप मतदाता प्रतिशत की जानकारी हेतु अनिवार्य रूप से अपलोड कर लें, जिससे कि मतदान दिवस पर मतदाता प्रतिशत की जानकारी समय से हो सके। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस प्रकार की यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल के साथ प्रवेश निषेध रहेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का कार्य, व्यवहार एवं आचरण पारदर्शी होना आवश्यक है, जिससे निर्वाचन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के लिये जिला प्रशासन के प्रति जन सामान्य, पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रत्याशियों का विश्वास बना रहे। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रणाली के बारे में आप सभी पूर्व से ही अवगत हैं कि प्रश्नगत चुनाव में जनपद में मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)/वीवीपीएटी के माध्यम से किया जाना हैं।  ईवीएम में मतदान की प्रक्रिया बहुत सरल तथा तीव्र हैं। यद्यपि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की यंत्रावली तथा संचालन काफी सरल है, किन्तु संचालन हेतु विहित प्रक्रियाओं, मशीन में उपलब्ध विभिन्न बटनों तथा स्विचों के बारे में विधिवत जानकारी उपलब्ध है।

मतदेय स्थल के आस-पास स्थानीय फोन व कुछ स्थानीय व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर भी नोट कर लें व उस फोन धारक से सम्पर्क स्थापित कर लें जिससे आवश्यकता पड़ने पर आपके क्षेत्र से आप द्वारा तत्काल सम्पर्क किया जा सके। इस प्रकार मतदान हेतु आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये प्रातः 07ः00 बजे से मतदान प्रारम्भ करा दिया जाय। सेक्टर के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रारम्भ होने की सूचना विलम्बतम् प्रातः 8.00 बजे तक आरटी सेट के माध्यम से कन्ट्रोल रूम को देंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के 758 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ठंग से निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु 144 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 34 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए है। इसके साथ ही जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 475 निरीक्षक,3944 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 2670 होमगार्ड, पीएससी एक कम्पनी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की 17 कम्पनियों तैनात की गई है।

वही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) विधानसभा उप निर्वाचन के लिए , मतदान की तिथि 01 जून शनिवार को, मतगणना चार जून को होगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धितगण को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?