विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के अनुसार जनपद न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 31 मई “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पर शुक्रवार जिला कारागार, में शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन तथा आज ही जनपद में स्थापित One Stop Centre का निरीक्षण भी अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव द्वारा किया गया।


उक्त शिविर में कारागार सोनभद्र के अधीक्षक, सौरभ श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद दूबे, जेलर, गौरव कुमार, डिप्टी जेलर, सैय्यद शोएब अली, चिकित्साधिकारी, कारागार, सोनभद्र एवं सत्यारमण त्रिपाठी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, सोनभद्र उपस्थित हुए।


अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा कारागार में निरूद्ध बन्दियों को बताया गया कि तम्बाकू के सेवन से कई गंभीर बीमारी जैस कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग आदि जैसी बीमारी का कारण बन जाता है। इन बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी होने के बावजूद भी लोग इसका सेवन करते हैं जिससे उक्त बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इस संबंध में माननीय अपर जनपद न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों को आज से तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलयी गयी।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव द्वारा दी गयी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?