घर से खेत में जुताई करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) ।  स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सोमवार को खेत की जुताई करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार रामधनी 52 पुत्र हरिचरण निवासी चैनपुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रामधनी सुबह हल बैल लेकर खेत की जुताई करने गया था। खेत पर जाकर उसने आधे खेत की जुताई भी किया है।इसके साथ ही खेत के मेढ़ो पर उगी झाड़ियों की कटाई भी किया है। दोपहर में जब वह घर नहीं गया तो घर वाले खेत पर गए और देखा कि खेत में औंधे मुंह पड़ा हुआ था।लोग नजदीक जाकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी।घर पर मौत की खबर लगते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। लोगों का मानना है कि रामधनी की मौत सर्पदंश से हुई है।मृतक के शरीर पर कुछ चिंह और सर्पदंश के लक्षण दिखाई दें रहे हैं।घटना की सूचना पहले पीआरबी को लोगों ने दिया इसके बाद बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?