सोढ़ा दुपट्टीया में लगा निशुल्क नेत्र शिविर सैकड़ो लोगों की हुई जांच
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत विधानसभा राबर्ट्सगंज के विकासखंड चतरा स्थित सुदूर वनवासी ग्राम सभा सोढ़ा दुपट्टीया में निशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया।
पहाड़ी और वनवासी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया। शिविर में महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी रही।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सेवा भाजपा की केवल राजनीतिक कार्यपद्धति नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हमारे लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प दिवस है। आंखों की रोशनी जीवन की आशा और आत्मविश्वास का प्रकाश है, आर्थिक अभाव या भौगोलिक दूरी उपचार में बाधा नहीं बननी चाहिए।
ग्रामीणों ने सुदूर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए आयोजकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में गोपाल जायसवाल, नंदलाल विश्वकर्मा, मुन्ना धनगर, कमलेश धनगर, रमेश चौबे, सतीश सिंह, गोरखनाथ धनगर, लालू धनगर, निर्भय पांडेय, मोनू, विकास मिश्रा, आशीष कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।









