सोनभद्र। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गुरुवार से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू करने के बाद अब संघ ने 17 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
संघ का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कार्य बहिष्कार के चलते तहसील स्तर पर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, खतौनी, पैमाइश सहित तमाम राजस्व कार्यों पर असर पड़ना शुरू हो गया है।
सोनभद्र में भी लेखपालों ने बैठक कर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, तहसील अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय, मंत्री अनूप यादव, राहुल, रवि, आदित्य, अजय विक्रम, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप, रविकांत, रंजीत, अर्पित, अनुराग, शीला, लक्ष्मी, सोनालिका, अल्का सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।









