हापुड़ की घटना को लेकर लेखपाल संघ ने किया कार्य बहिष्कार और जताया आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हापुड़ में गलत निलंम्बन के बाद मृतक आत्मा की शांति हेतु शोक सभा किया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी द्वारा निलंबित किये गए लेखपाल सुभाष मीणा के समर्थन में जनपद के लेखपालों ने जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर को मुख्यमंत्री के सम्बोधित ज्ञापन सौपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रान्तीय संगठन प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर पूरे प्रदेश के समस्त जनपदो के तहसील में जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी द्वारा बिना जांच किए जनपद हापुड़ में कार्यरत लेखपाल सुभाष मीणा को निलम्बित किया गया , जिससे आहत होकर व तनाव में जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई, जो अत्यन्त हृदय विदारक घटना हैं।

इस हृदय विदारक घटना से क्षुब्ध होकर घटना के विरोध में आज जनपद की सदर तहसील में प्रातः 10.00 से 2.00 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मंत्री द्वारा दिया गया।

इस मौके पर साजिद खान,संजय सिंह, सिंह,हृदयेश ,भगवान, मनोज, पंकज, रत्नेश शुक्ला, अरविंद चौबे, संजीव कुमार, मनीष,
रेशमा, कंचन, श्वेता सिंह, निशा, मनीष सिंह,अनिता रूबी, प्रियंका, प्रिया आदि लेखपाल उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?