वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। वन विभाग ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ बीते रात्रि में बैरखड़ बीट में कनहर नदी से अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त करते हुए एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेंजर रत्नेश कुमार ने बताया कि बीते रात्रि लगभग 1:15 बजे मुखबिर की सूचना पर बैरखड़ बीट के अंतर्गत हरपुरा गाँव के समीप वन टीम ने घेराबंदी की। मौके पर एक नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर मय ट्राली में लगभग एक घन मीटर बालू का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया।
मौके से ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक की पहचान राजेन्द्र गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता निवासी ग्राम हरपुरा, विंढमगंज के रूप में हुई है।
इस संबंध में आरोपी राजेन्द्र गुप्ता व एक-दो अज्ञात के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 व 69 के तहत अपराध पंजीकृत कर बरामद ट्रैक्टर-ट्राली मय बालू को रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।









