संगठन के विस्तार और पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । अपना दल एस विधानसभा दुद्धी की दक्षिण ज़ोन की मासिक बैठक शुक्रवार को दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता निरंजन जायसवाल विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी तथा मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर विशिष्ट अतिथि बाबू राम गुप्ता पूर्व प्रधान बभनी व जय प्रकाश जायसवाल पूर्व प्रधान चौना द्वारा तथा संचालन रमेश कुमार जी द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि मानसिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। जिले में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव वंचितों, दलितों और पिछड़ों की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

विशिष्ट अतिथि बाबू राम गुप्ता और जय प्रकाश जायसवाल ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे निरंजन जायसवाल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे । बैठक के दौरान अपना दल एस के विचार धारा से प्रभावित होकर काफी लोगों ने अपना दल की सदस्यता ग्रहण भी की । इस अवसर पर रामबरन बैसवार, रत्नेश केसरी, मो0 अनवर, संतोष कुमार, उजज्वल, प्रकाश, अजीत शर्मा, श्याम नारायण, पवन कुमार, सुधीर कुमार, अंशु अंसारी ,रवि कुमार, दीपाक कुमार ,महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, शहज़ाद अहमद आदि अपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?