22 वर्षीय युवक के बाउली में डूबने की सूचना पर हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- पुलिस की मौजूदगी तलाश में जारी

O- मामला घघरी के सहगोडा गांव का

O- समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिला था

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत के सहगोडा़ में 22 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बभनी पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सहगोडा गांव निवासी 22 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र रामरुप गांव के सुमेश के खेत में बने बाउली पर हाथ पैर धोने गया था लेकिन वह पानी में डूबने लगा। किसी छोटे बच्चे ने डूबते देखा और शोर मचाया लेकिन जब तक शोर सुनकर लोग पहुंचे तब तक युवक डूब गया है।बाहर उसके चप्पल भी मिला है‌ घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक शशिकांत मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटे हुए थे लेकिन देर शाम तक तलाश जारी थी आशंका है कि युवक पानी में डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?