नौगढ़ में खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने धारा 290 के तहत 10 लोगों का किया चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में शुक्रवार देर शाम को कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन कायम करने को लेकर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में बाधी कस्बे में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके पर 10 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा, जिसके खिलाफ धारा 290 (सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने पर दंड) के तहत चालान किया गया।

थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि खुले में शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सामाजिक माहौल को भी खराब करता है। इस तरह की गतिविधियों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्ती का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और कहा है कि ऐसे कदमों से समाज में अनुशासन और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?