संविधान ने व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता प्रदान की : नन्दलाल गुप्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को भारत माता व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और संविधान की प्रस्तावना के चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ में हुआ था,इनका प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हुआ स्कूली शिक्षा के दौरान अस्पृश्यता (छुआ छूत) के अभिशाप से पीड़ित हुए,स्नातक तक की शिक्षा मुंबई में पूर्ण करके, उच्च शिक्षा हेतु कोलंबिया विश्व विद्यालय चले गए। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद बाबा साहब भारत वापस लौट आए और उन्हें बड़ौदा के महाराजा ने अपना सैन्य सचिव नियुक्त किया जिससे उन्हें आने वाले समय में वित्त मंत्री बनाया जा सके, लेकिन वहां भी छुआ छूत के कारण हो रहे दुर्व्यवहार के कारण सेवा छोड़ने को मजबूर हो गए,और लंदन से कानून और अर्थशास्त्र की पढ़ाई शुरू की, आजादी के बाद 1947 में देश के पहले कानून एवं न्याय मंत्री बने।आगे चलकर उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अपनी अहम भूमिका प्रदान किया, आज उनके द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर ही आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सर्व समाज के उत्थान के साथ राष्ट्र को प्रगति के पथ ले जा रहे है।
आगे उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की प्रस्तावना है कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी धर्म निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई0 को येतत् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित आत्म अर्पित करते है।
इस अवसर पर पूर्व जिला ध्यक्ष अजीत चौबे धर्मवीर तिवारी,ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, यादवेंद्र द्विवेदी, अनिल सिंह, ओमप्रकाश दुबे, नार सिंह,ओमप्रकाश यादव, गुड़िया त्रिपाठी, ऋतु अग्रहरि, कमलेश चौबे, बलराम सोनी, राहुल पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, राजबहादुर, रजनीश रघुवंशी, चंदू सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?