बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा अभियान:रामाशीष राय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय लोकदल संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा मे जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक व्यापक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष सदस्यता अभियान शुरु कर रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से प्रारंभ होकर सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उ‌द्देश्य किसानों, मजदूरो, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों को पार्टी से जोड़ना है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती, एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल एक बार फिर चौधरी चरण सिंह के समय के व्यापक जनाधार को पुनः सक्रिय करने हेतु प्रदेश भर में पूरी सक्रियता से कार्यरत है। पार्टी अपने संगठन को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौपा गया है। उन्हें कौशल विकास एवं उ‌द्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व मिला है। वे पूरे समर्पण भाव से प्रदेश और देश में केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर लागू करने में जुटे हुए हैं और प्रधानमंत्री के “नए भारत” के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


श्री राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि गांव और किसान की समृ‌द्धि ही राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग है। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का सपना था कि देश के विकास की नींव गांव आधारित योजनाओं और कुटीर उ‌द्योगों पर रखी जाए। नौजवानों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना उनकी हमेशा से प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की पहल । आज की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी साहब के दृष्टिकोण को साकार करते हुए ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP) योजना के तहत प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः शुरू करने की दिशा में भी विचार कर रही है, जिससे पूर्वाचन में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?