राजकीय माडल इंटरकालेज की बाउंड्रीवाल का निर्माण डीएमएफ से होगा : जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

निर्माणाधीन मॉडल इंटरकालेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण और किया पौधरोपण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के अति पिछड़े विकास खण्ड नगवां के नन्दना गांव में निर्माणाधीन पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के निर्माण कार्य व सौन्दर्यीकरण का का कार्य प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण किये जाने का निर्देश सम्बंधित को दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौध रोपित कर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का सन्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक व अध्यापकों से निर्माणधीन विद्यालय की तकनीकी व अन्य कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो बताया गया कि विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल का कार्य बजट में न होने के कारण अधूरा है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर डीएमएफ मद से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। 

वही  मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने वार्ता कर स्कूल संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गयी कि यहां के ग्रामीणजन इस विद्यालय को शुरू होने का काफी दिनों से उम्मीद लगाये बैठे हैं, जिससे आस-पास के ग्रामीणजनों के बच्चे-बच्चियां शिक्षण ग्रहण कर सकें।

वही निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विद्यालय परिसर में पौध का रोपण किये, पर्यावरण दिवस के मौके पर पौध रोपित करते हुए कहा कि अध्यापकों के साथ ही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से अपील किया कि जुलाई माह में रोपित किये जाने वाले पौधों के लिए स्थान का चयन कर गढ्ढे की खुदाई समय से पूर्ण कर लें, पौधों का रोपण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पौधों के लगाने के बाद उसके संरक्षण की जरूरत होती है, जिसके लिए हम सभी को सहयोग की आवश्यकता हैै, जिससे लगाये गये पौधें वृक्ष का आकार लेकर छाया देने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बना रहें।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नगवां, ग्राम प्रधान व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?