हैहय वंशी क्षत्रीय सम्राट राज राजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज का जन्म महोत्सव धूम धाम से मनाया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शुक्रवार को जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा आयोजित सोनभद्र शहर बढौली चौराहा के पास अपने कुल देवता का बड़े ही हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक गण एवं पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण द्वारा श्री सहस्त्रबाहु का दीप प्रज्वलित करके पूजन आरती किया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था द्वारा सोनभद्र नगर के सभी नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक दीपचंद एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं महामंत्री विनय जायसवाल ने अपने समाज के सभी लोगों को समाज के प्रति एकजुट होकर इस तरह सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ संरक्षक , संरक्षक दीपचंद जायसवाल प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल महामंत्री विनय जायसवाल संगठन मंत्री रमण जायसवाल, विनोद जायसवाल, आशीष जायसवाल, शक्ति जायसवाल, रवि कुमार जायसवाल, मुकेश जायसवाल, चंदन, नितिन मुकेश, अभिषेक, नीतिश, मनोज, आनंद प्रताप, गौतम, रितेश, विशाल, रामनारायण, रवि, राजेश जायसवाल, पी.के. जायसवाल एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?