ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान समारोह 10 नवम्बर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से  डॉ हेमंत शर्मा होंगे सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन 10 नवम्बर रविवार को विन्ध्य कन्या पीजी कालेज परिसर में आयोजित होगा। इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ हेमन्त शर्मा को  ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को प्रबंधक डॉ अजय सिंह ने दी ।

उन्होंने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री  डॉ अनुप्रिया पटेल होंगी। कालेज की प्राचार्य डॉ अंजली विक्रम सिंह ने बताया कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप , प्रख्यात समीक्षक समालोचक डॉ इंदीवर और डॉ उमेश प्रसाद सिंह के विचार सुनने को मिलेंगे ।

डॉ विक्रम सिंह ने यह भी बताया कि पीजी कालेज की ओर से यह दूसरी बार ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 प्रदान किया जा रहा है । इसके पूर्व 2023 का ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य
सम्मान प्रयाग के डॉ यश मालवीय को प्रदान किया गया था ।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?