सोनभद्र: श्री राम दरबार अखाड़ा समिति ने रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने हेतु मंगलवार देर शाम को सोनभदनगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता आनंद मिश्रा ने किया।
अखाड़ा समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि यह शोभा यात्रा नगर वासियों के सहयोग से भव्य रूप प्रदान करें। आम जनमानस का सहयोग हो शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी। शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोग जुड़े और आसपास के लोगों को शोभायात्रा में आने के लिए आमंत्रित करें।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में मनमोहन भगवान राम दरबार की झांकी वह विभिन्न झांकियां होगी जो शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। शोभायात्रा में आम जनमानस द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण पुष्प वर्षा फल मिष्ठान वितरण व शरबत वितरण का कार्यक्रम किया जाता है।
इस मौके पर
आशीष अग्रवाल, अनुपम त्रिपाठी, बलराम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम उमर, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, मनीष वर्मा, रवि केसरी, दिनेश कुमार, धीरेंद्र पांडे, सत्यम पांडे, आशीष, संतोष, रोहित, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी इत्यादि लोग बैठक में शामिल थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?